रायगढ़
रायगढ़ के पूर्व सिचाई मंत्री डॉ शक्राजीत नायक जी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

रायगढ़ के पूर्व सिचाई मंत्री डॉ शक्राजीत नायक जी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

रायगढ़ @संदेशा 29.5.2021 रायगढ़ के पूर्व सिचाई मंत्री,पूर्व विधायक डॉ शक्राजीत नायक जी का 29 मई को बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया।बरमकेला रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ ओडिसा में शोक की लहर है। हमारे प्रेरणास्रोत छत्तीसगढ़ के पूर्व सिंचाई मंत्री,अखिल भारतीय अघरिया समाज के संरक्षक रहे समाज व क्षेत्र के लिये अपूरणीय छति है। वे रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जी के पिताश्री थे। डॉ शक्राजीत नायक के 2 पुत्र एवं 2 पुत्री हैं। पुत्र, पुत्री एवं पत्नी सभी रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल में इलाज के दौरान साथ में थे। उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम नवापाली, बरमकेला लाया जाएगा, वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा।


