बासनपाली जरेकेला में मोदी सरकार के 7 साल ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत मास्क व राशन पैकेट्स वितरण

बासनपाली जरेकेला में मोदी सरकार के 7 साल ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत मास्क व राशन पैकेट्स वितरण

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 31.5.2021 भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देशन में रोडोपाली मण्डल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी के नेतृत्व में भाजपा अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य पुरुषोत्तम सिदार के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं के साथ नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत कोविड से बचाव हेतु 400 मास्क 100 सेनेटाइज व 50 पैकेट्स सूखा राशन वितरण किया गया। अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य पुरुषोत्तम सिदार,बीडीसी हेमलाल साव,पालू सिदार,राजेन्द्र थवाईत,जागेश्वर निषाद,गोपाल पटनायक,एस कुमार साव अन्य भाजपा कार्यकर्ता गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

ज्ञात हो कि भाजपा ने पूरे देश में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।वैश्विक कोरोना संकट के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर पार्टी किसी प्रकार का कोई समारोह आयोजित नहीं करेगी बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता को कहा गया है कि मानवता की सेवा में जुटकर जनता की सेवा करें।



