विश्व पर्यावरण दिवस पर तमनार में गुठली बीज व पौधरोपण कार्यक्रम शुभारम्भ 🔹 ग्राम्य भारती परिवार का पर्यावरण संरक्षण संवर्धन में सराहनीय योगदान -निराकार पटेल

विश्व पर्यावरण दिवस पर तमनार में गुठली बीज व पौधरोपण कार्यक्रम शुभारम्भ
🔹 ग्राम्य भारती परिवार का पर्यावरण संरक्षण संवर्धन में सराहनीय योगदान -निराकार पटेल
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर तमनार में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के मुख्य आतिथ्य में गुठली बीज व पौधरोपण कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।ग्राम्य भारती पर्यावरण व शिक्षण शोध संस्थान तमनार द्वारा रायगढ़ जिले के दिवंगत जनप्रतिनिधियों व कोरोना से स्वर्गवासी समाज सेवी के स्मृति में पौधरोपण किया गया।आदर्श ग्राम्य भारती परिसर में एक एक पौधरोपण कर सभी जनप्रतिनिधियों पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन करने संकल्पित हुए।

पर्यटन स्थल वन गंगा परिसर में आम जामुन की गुठली बीज रोपित किया गया। केलो कुरकुट अंचल जनपद तमनार से 5 जून से एक ब्यक्ति एक पौधरोपण शुभारम्भ कर रायगढ़ जिले के हर गांव में हजारो पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन करने अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद दिनेश पटेल, डॉ शक्राजित नायक,रोशन अग्रवाल,ओमप्रकाश राठिया, रोहिणी प्रताप राठिया,नरेंद्र बेहरा,अवधराम चन्द्रा, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों के स्मृति में छायादार वृक्षारोपण किया गया।मुख्य अतिथि निराकार पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष,शिव राजपूत,लक्ष्मीनारायण चौधरी,बिहारी पटेल,मुकुंदमुरारी पटनायक,लाल कुमार पटेल,सम्पति सिदार,राजकुमार राठिया,कैलाश गुप्ता,राजेश त्रिपाठी सीताराम चौहान,गौतम पंडा,दिनेश गुप्ता,नेपाल ठाकुर,बबलू ठाकुर,निशामनी बेहरा,शिव चौहान,गंगा राम बेहरा,जयदयाल बेहरा,नरसिंह साहू,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,राजेश गुप्ता,विनोद प्रधान,रोशन थवाइत,उमेश साव,शिवनारायन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों,पर्यावरण प्रेमी की उपस्थिति रही।




