विश्व पर्यावरण दिवस पर साहू संघ युवा मंच द्वारा शासकीय परिसर तमनार में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर साहू संघ युवा मंच द्वारा शासकीय परिसर तमनार में वृक्षारोपण

तमनार @ संदेशा 5.6.2021 विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रितेश कुमार साव की अगुवाई में तमनार स्थित थाना परिसर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खंड चिकित्सा अधिकारी पैकरा जी तथा थाना प्रभारी किरण गुप्ता जी के सहयोग से फलदार छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया,

इस अवसर पर साहू युवाओं का उत्साह देखकर थाना प्रभारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए जनहित सेवा कार्यों में उत्तरोत्तर अग्रसर रहने की साहू युवा ब्रिगेड को शुभकामनाएं दी ,इसके अलावा तमनार स्थित बालक प्राथमिक शाला प्रांगण में भी युवाओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया,प्रकृति की सुरक्षा कवच प्रमुख रूप से पेड़ पौधे ही हैं अब इनका रोपण संरक्षण संवर्धन प्रत्येक मानव का कर्तव्य है जहां पर खुली जगह मिले वहां पर पेड़ लगाकर उनका संवर्धन करना होगा तभी हम प्रकृति से तालमेल उचित रख पाएंगे,भविष्य में विभिन्न जनहित हिताय कार्यक्रमों में साहू समाज एवं युवा प्रकोष्ठ सहित अन्य अनुवांशिक घटक अपना योगदान करता रहेगा।

आज के कार्यक्रम में जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री रितेश साव, ऋषि साहू, शुभम साहू ,मेघदूत साहू, सुनील साहू ,सौरज साव, गोविंद साहू एवं अन्य साथी सम्मिलित रहे।उपाध्यक्ष रितेश साव के द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी पैकरा सर एवं थाना प्रभारी किरण गुप्ता मैडम का अमूल्य सहयोग व मार्गदर्शन पर सधन्यवाद आभार प्रकट किया गया।



