बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी तमनार द्वारा किया गया वर्चुअल धरना प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी तमनार द्वारा किया गया वर्चुअल धरना प्रदर्शन

तमनार @ संदेशा 5.6.2021 कांग्रेस पार्टी तमनार द्वारा आज दिनाँक 5/06/2021को बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार जी के निर्देशानुसार व लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार जी के आग्रह पर अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल के नेतृत्व में तमनार ब्लॉक के गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश मे लगातार बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारिगण,जिला/शहर/ब्लॉक कांग्रेस कमिटियाँ,एनएसयूआई ,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवादल,समस्त विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारिगण व समस्त कार्यकर्तागणों अपने अपने घरों में वर्चुवल विरोध प्रदर्शन किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने बताया कि केंद्र में जब से बीजेपी की मोदी सरकार आयी है तब से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही देश की जीडीपी लगतार गिरती जा रही है, पेट्रोल डीजल रसोई गैस ,दाल प्याज सभी सामान के दाम लगतार आसमान छू रही है जिसके विरोध मे कांग्रेस पार्टी तमनार द्वारा वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया।



