कचकोबा में करोना से बचाव हेतु शिक्षको जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

कचकोबा में करोना से बचाव हेतु शिक्षको जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

तमनार @ दुलेन्द्र पटेल विकास खण्ड तमनार अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कचकोबा में कोविड 19 जनजागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन रायगढ़ के दिशा निर्देश में बीईओ एसके प्रधान के कुशल मार्गदर्शन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कचकोबा के शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिनों ने मिलकर लोगो को कोरोना बचाव, वैक्सीन लगाने हेतु जागरूक किया गया। जागरूक दल डोर टू डोर सर्वे कर कोरोना टीकाकरण की जानकारी दी तथा उनसे होने वाले फायदे को बताया गया और कोरोना से किस प्रकार बचा जाए किस प्रकार घर में आप अपना बचाव कर सकते हैं लोगों को बताया गया। दल द्वारा ग्रामीणों को नियमित रूप से मास्क लगाना सामाजिक दूरी बनाए रखना बार-बार हाथों को सेनीटाइज करना तथा समय आने पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर वैक्सीन लगवाने प्रेरित किया गया। साथ ही साथ घर में साफ सफाई स्वच्छ्ता रखने आव्हान किया गया।ग्राम पंचायत कचकोबा में कोरोना जागरूकता प्रचार प्रसार करते हुए संकुल प्राचार्य,शैक्षिक समन्वयक प्राथमिक माध्यमिक शाला के शिक्षक एवं सी ए सी श्रीमती होलीका राठिया,संकुल नोडल शंकर जायसवाल, सहायक नोडल गोपाल प्रसाद पटेल,मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,कोटवार शामिल हुए।



