ग्राम बजरमुडा के खेत बाडी में लगे आम के पेड पौधों को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ तमनार थाना में मामला दर्ज

ग्राम बजरमुडा के खेत बाडी में लगे आम के पेड पौधों को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ मामला दर्ज

तमनार 12.6.2021 थाना तमनार अंतर्गत ग्राम बजरमुडा के खेत बाडी में लगे आम के पेड पौधों को आग से नुकसान पहुचाने के खिलाफ तमनार थाना में मामला दर्ज किया गया है।ज्ञात हो कि दिनांक 05.03.2021को लगभग 30 एकड़ खेत बगीचे के पौधे फसल का आग लगने से नष्ट हो गया था जिसका संवैधानिक कानूनी कार्यवही करने हेतु प्रार्थीगण ग्रामवासी ग्राम बजरमुडा द्वारा पुलिस अधीक्षक रायगढ ,एसडीओपी धरमजयगढ को आवेदन दिया गया था।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रायगढ से प्राप्त शिकायत पत्र जांच हेतू सौंपे जाने पर जांच दौरान खेम निधी नायक , युगेश नायक मसत राम परजा ,राजकुमारी परजा से पूछताछ कर कथन लिया कथन में गवाहों ने बताया कि आरोपी लाल सिंह चौहान पिता स्व0 रूपलाल चौहान ने अपने खेत में स्थित महुआ फूल बिन्ने की नियत से महुआ पेड के नीचे पत्तों में आग लगाकर बिना बुझाये अपने घर चला गया आरोपी द्वारा आग लगाने में सम्यक सर्तकता न बरत कर यह जानते हुये कि खेत के पर्तो में आग लगाने से खेत के पैरा में आग लगकर खेत बाडी में लगे आम के पेड पौधों को नुकसान पहुंच सकेगा जानबूझ कर पत्तों में आग लगाने से आवेदक व अन्य के खेत बाडी में लगे आम के पेड पौधों में आग लग गई जो अपराध धारा 435 भा.द.वि का कृत्य होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।





