पूंजीपथरा टीआई कृष्णकान्त सिंह टीम ने अवैध कबाड़ 4 टन किमतीं 176156 ₹ को जप्त कर की कार्रवाई

पूंजीपथरा टीआई कृष्णकान्त सिंह टीम ने अवैध कबाड़ 4 टन किमतीं 176156 ₹ को जप्त कर की कार्रवाई
तमनार 13.6.2021 रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में पूंजीपथरा टीआई कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा कोरबा से पूंजीपथरा लाई जा रही पूंजीपथरा मेन रोड के पास मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आयशर वाहन से कबाड़ समान जप्त कर वाहन चालक पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में ली गई है।
जानकारी के मुताबिक आज 13 जून 2021 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को मुखबिर से अवैध कबाड़ परिवहन की सूचना मिली जिस पर टीआई कृष्णकांत सिंह एंड टीम एसआई एम डी जयसवाल, एएसआई आशिक रात्रि,कांस्टेबल खेमराज चौहान,शादी प्रधान द्वारा आयशर वाहन क्र CG 12 AQ 0448 का चालक दिलशाद खान पिता अब्दुल करीम खान उम्र 19 वर्ष साकिन इमलीडुग्गु कोरबा के कब्जे से अवैध कबाड़ समान 4 टन किमतीं 176156 ₹को मुखबिर सूचना पर दिनांक 13.6. 2021 को नाकाबंदी कर पूंजीपथरा मेन रोड में पकड़कर पुछताक्ष में कागजात नहीं होने पर वाहन सहित कबाड़ को सवार को धारा 41(1 -4) सीआरपीसी 379 आईपीसी के तहत जप्त कर आरोपी चालक दिलशाद को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


