तमनार में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

तमनार में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 14.6.2021 विकास खण्ड तमनार में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक 14 जून 2021को बीईओ एस के प्रधान,भूपेंद्र पटेल एपीसी समग्र शिक्षा रायगढ़ व समिति के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। तमनार ब्लॉक मुख्यालय में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल में नये शिक्षण सत्र में विद्यार्थियों का प्रवेश,शिक्षकों की भर्ती,भवन व आवश्यक संसाधन की उपलब्धता हेतु आयोजित बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र पर चर्चा परिचर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि तमनार में इस शैक्षणिक सत्र से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 1ली से12 वी तक कक्षाएं संचालित होगी। प्रवेश हेतु आनलाईन एवं आफलाईन आवेदन 15 मई से 10 जून तक आमंत्रित किये गये थे। साथ ही एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही 15 जून से 20 जून तक संपन्न होगी। स्कूल में आवश्यक संसाधन की व्यवस्था यथा फर्नीचर, पुस्तकालय, प्रयोगशाला उपकरण, खेल सामग्री आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
आज कि बैठक में कक्षा 1से कक्षा 12 तक के लिए कुल 281 प्राप्त आवेदन में से स्कूटनी पश्चात 274 पात्र आवेदन पत्र को प्रवेश हेतु समिति के सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। प्रवेश प्रक्रिया में उच्च कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन किया गया है।सभी कक्षा हेतु 40 सीट निर्धारित है जहां कक्षा 1ली व 4 थी हेतु सीट फूल हो गई है। अन्य कक्षा के लिए रिक्त सीट के लिए उच्च कार्यालय से आवेदन दिनांक बढ़ाने की मांग की गई।समिति के समक्ष जिला नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से पूर्व से संचालित हिंदी माध्यम की प्राथमिक व माध्यमिक स्तर की स्कूल प्रभावित नहीं होगी। वो पूर्ववत संचालित होगी।सभी कक्षा हेतु शासन की योजना महतारी दुलार योजना के तहत 2 सीट आरक्षित रखी गई है। यह योजना कोविड से मृत पालकों के बच्चो के लिए है। बैठक में समिति के अध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक, सदस्य अश्वनी पटनायक, देवार्चन पटनायक, जनक राम साव, पतालु साव के साथ शिक्षा विभाग से एबीईओ उत्तर सिदार, बी आर पी एस के पंडा,प्रभारी प्राचार्य बी के वर्मा , ब्याख्याता मुकेश पटनायक, सी ए सी राजेश गुप्ता शिक्षक आनंद राम देवांगन, खिरोद साहू, ललित नारायण बोहिदार,पंकज सिदार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।



