तमनार में आज से सेलून दुकान खुलने से संचालकों में खुशी,कोरोना गाइड लाइन का किया जा रहा पालन

तमनार में आज से सेलून दुकान खुलने से संचालकों में खुशी,कोरोना गाइड लाइन का किया जा रहा पालन

तमनार में 14 अप्रेल 2021से 13 जून तक दो माह सेलून ब्यूटी पार्लर पान की दुकान बंद रही।जिससे दुकान संचालको को रोजी रोटी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था आज से दुकान खुलने से खुश नजर आ रहे है। रायगढ़ जिले में कलेक्टर भीम सिंह द्वरा एक-एक कर सभी सुविधाओं को बहाल किया जा रहा है। लॉकडाउन शुरू होते ही सेलून को बंद कर दिया गया था. लेकिन अब प्रशासन ने बड़ी राहत देते हुए इन्हें शर्तो के साथ खोलने का फैसला लिया है.रायगढ़ कलेक्टर के निर्देश के मुताबिक अब शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में पान दुकान और सैलून खोले जा सकेंगे. इसके लिए नियम और समय तय कर लिए गए हैं दुकाने सुबह 7 से शाम 6 बजे तक ही कारोबार का संचालन किया जा सकेगा।प्रशासन के नए निर्देश के बाद अब तमनार में सैलून भी आज से खुलें। जिला प्रशासन ने कड़ी शर्तों के साथ ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी है. नए नियम के मुताबिक नाई ग्राहकों की रजिस्टर में एंट्री भी करेंगे. ग्राहक को अपने साथ टॉवेल लेकर जाना होगा,सोशल डिस्टनसिंग,सेनेटाइज एवं अन्य कोविड़ 19 बचाव गाइड लाइन पालन करना होगा।


