असंवैधानिक तरीके से जन आक्रोश भड़काने व झूठी शिकायत करने वाले के विरुद्ध एसपी को आवेदन

असंवैधानिक तरीके से जन आक्रोश भड़काने व झूठी शिकायत करने वाले के विरुद्ध एसपी को आवेदन

तमनार 16.6.2021 तमनार तहसील के ग्राम सामारूमा के निवासियों एवं ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने पूंजीपथरा की तारीका तरंगिणी,उसके पति निर्मल लकड़ा और ज्योति सिदार के कृत्यों असंवैधानिक तरीके से जन आक्रोश भड़काने व झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से शिकायत की है।


शिकायतकर्ताओं ने अपने आवेदन में उक्त लोगों के खिलाफ शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने , क्षेत्र की भोली- भाली जनता को शासन और शासन के कर्मचारियों ,अधिकारियों के विरूद्ध भड़काने तथा कानून व्यवस्था के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। आवेदनकर्ताओं के अनुसार आरोपीगण विरोध करनेवालों के खिलाफ एस सी /एस टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं ,आरोपीगण योजनाबद्ध तरीके से यू टयूब पर संघर्ष नाम के चैनल के जरिये शासन और अधिकारीयों के खिलाफ वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं जिससे स्थानीय जन का कानून व्यवस्था से विश्वास कम हो रहा है।
आवेदनकर्ताओं ने तारिका तरंगिणी ,उसके पति निर्मल लकड़ा और ज्योति सिदार के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे। गंगा प्रसाद धोबा सरपंच सामारुमा,द्वारिका सिंह ठाकुर उपसरपंच,लक्ष्मी भगत सरपंच तराईमाल,घनश्याम मालाकार,ग़ुलापी सिदार सरपंच तमनार, जानकी राठिया सरपंच महलोई, गोविंद सिंह नेटी सरपंच गोढ़ी, संतोषी राठिया सरपंच अमलीडीह ,अंकुर गौटिया,पंचराम मालाकार, कन्हैया गौटिया,बसंत राठिया डीडीसी प्रतिनिधि,बुढा गौटिया जनपद उपाध्यक्ष, गायत्री बेहरा बीडीसी,बंशीधर चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राम श्याम डनसेना, बिहारी लाल पटेल ब्लॉकअध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,पितरु मालाकार, प्रताप बेहरा महेश भोय, सुरेंद्र भोय,सुरेश पंडा, अशोक पटेल सहित 60 से अधिक जनप्रतिनिधि गण सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




