महलोई में जवाब दो भूपेश बघेल कार्यक्रम के महलोई में जवाब दो भूपेश बघेल कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने घर घर जाकर ग्रामवासियो से हुए रूबरू

महलोई में जवाब दो भूपेश बघेल कार्यक्रम के महलोई में जवाब दो भूपेश बघेल कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने घर घर जाकर ग्रामवासियो से हुए रूबरू

तमनार 17.6.2021 भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के दिशा निर्देश में जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक व तमनार मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में शक्तिकेंद्र महलोई में जवाब दो भूपेश बघेल के कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस सरकार के ढाई साल जनता के साथ वादाखिलाफी एवं कुशासन नाकामीयों को जनता के सामने बताया गया।ग्रामवासियो से चर्चा करने पर ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने हमें झुठ बोलकर ठगा है।न तो रोजगार मिला है न ही किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ हुआ, ना ही शराबबंदी हुई है। बताया कि कांग्रेसी हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी का चुनावी वादा करने वाली अब घर-घर शराब पहुंचाना शुरू कर दिया। बेरोजगारी भत्ता 2500 व बुजर्गो को पेंशन 1000 रुपये नही दी जा रही है।किसान का धान 2500 में एक मुश्त खरीदी,सम्पूर्ण कर्जमाफी
किसानों को दो साल का बकाया बोनस देने का वादा अधूरा है।
जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक के नेतृत्व में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल तमनार ने शक्ति केंद्र महलोई में जवाब दो भूपेश बघेल के कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं बुजुर्गों महिलाओं महिला समितियों को घर घर जाकर भूपेश के वादाखिलाफी को याद दिलाया।जिसमें मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष जतिन साहू ,दीपक पटनायक, रामचरण कुंभकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष पितेश बेहरा, राम पटनायक और युवा मोर्चा के साथी गण उपस्थित रहे ।



