कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासियों से किये वादा पूरा नहीं करने पर विधायक चक्रधर सिंह के घर में भाजपा अजजा मोर्चा का धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासियों से किये वादा पूरा नहीं करने पर विधायक चक्रधर सिंह के घर में भाजपा अजजा मोर्चा का धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

तमनार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निर्देशानुसार जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मार्गदर्शन में पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया के नेतृत्व मे 17 जून 2021 को लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह के घर में भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।
पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं चुनाव पूर्व कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जनता से बहुत वादे किए थे छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी कराने का वादा, छत्तीसगढ़ के महिला स्व सहायता समूह कर्जा माफ करने का वादा, प्रत्येक ग्रामीण भूमिहीन पांच सदस्यीय परिवार के लिए भूमि देने का वादा, भूमिहीन कबजा धारी परिवारों को पट्टा देने का वादा,पेंशन 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को ₹1000 एवं 75 वर्ष से अधिक आयु को 1500 देने के वादा,बेरोजगारी भत्ता ₹2500 प्रतिमाह देने का वादा, वनों में बसे सभी लोगों को वन अधिकार पट्टा दिए जाने प्राकृतिक संसाधनों पर सामुदायिक अधिकार दिए जाने और पैसा कानून लागू करने का वादा, भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समझे जाने वाले अति पिछड़ी जनजातियों के साथ-साथ आदिवासी समाज पर प्रताड़ना व दुष्कर्म की घटनाओं पर भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
ढाई साल के अपने कार्यकाल में भूपेश बघेल की सरकार ने आदिवासी वर्ग के लिये कुछ नहीं किया है। इससे पता चलता है कि भूपेश बघेल और कांग्रेस की प्राथमिकता में आदिवासी कहीं नहीं हैं ऐसे ही और कितने वादे किए गए हैं परंतु शासन में आते ही आपकी सरकार इन वादों को भूल गई है हमारे स्थानीय विधायक जी भी इन वादों को पूरा करवाने में कोई पहल ना करते हुए कुम्भकर्णी नींद में सो रहे हैं जनता से किए वादे को पूरा कराने हेतु विधायक महोदय को जगाने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा कोई नियमों का पालन करते हुए विधायक निवास कटकलिया में धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री, शांता साय,महेश राम उरांव, अरुण राय स्नेहलता पालूराम भगत अनंत राम रवि भगत,मोती लाल भगत,एवं कई अन्यकार्य कर्ता सम्मिलित हुए।



