घरघोड़ा पुलिस को ट्रैक्टर चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता,24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश

घरघोड़ा पुलिस को ट्रैक्टर चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता,24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश
थाना घरघोड़ा अंतर्गत नावापारा घरघोड़ा में 1 दिन पूर्व ट्रैक्टर क्र CG 13 AL 4082 एवं ट्राली सहित कीमती करीब 6 लाख रूपये हाई स्कूल के पास श्रीराम फायनेस कार्यालय के सामने रोड से चोरी को लेकर वीरेंद्र पुरसेठ द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए घरघोड़ा पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धर्मजयगढ़ के मार्ग निर्देशन एवं निरीक्षक अमित सिंह और उप निरीक्षक एडमन खेश के दिशा निर्देश पर चंदन सिंह नेताम की टीम ने 24 घंटे के भीतर चोरी की गई ट्रैक्टर एवं ट्राली को बरामद किया।आरोपी राहुल शर्मा स्थानीय निवासी घरघोड़ा वार्ड 10 और नीलांबर राखिया स्थानीय निवासी ग्राम कंचनपुर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। SDOP धर्मजयगढ़ द्वारा आज घरघोड़ा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया गया।



