तमनार के ग्राम देवगढ़ में जननेता पत्रकार पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की जयंती पर किया गया पौधरोपण

तमनार के ग्राम देवगढ़ में जननेता पत्रकार पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की जयंती पर किया गया पौधरोपण
तमनार @संदेशा 20.6.2021 जननेता पत्रकार पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल जी की जयंती पर विकास खण्ड तमनार के ग्राम देवगढ़ स्थित आयुष्मान भारत केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र में फलदार छायादार पौधरोपण किया गया।जननेता पत्रकार पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल जी की स्मृति में पौधरोपण कार्यक्रम में छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप नारायण बेहरा,पत्रकार पर्यावरण प्रेमी दुलेन्द्र पटेल,श्यामसुंदर राठिया, संदीप राठिया, बाबूलाल भगत द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन हेतु संकल्पित हुए।
ज्ञात हो कि रायगढ़ भाजपा वरिष्ठ नेता,पत्रकार, रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक, मार्गदर्शक स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल जी ने सबको साथ लेकर चले, रायगढ़ विधायक रहते हुए उन्होंने ग्रामीण अंचलों व शहर में लोगो की समस्याओं को दूर करने में सराहनीय योगदान रहा। उनका व्यक्तित्व उन्होंने खुद अपने कड़ी परिश्रम से बनाया था। उनका व्यक्तित्व ही था जो उनके जाने के बाद उन्हें अमर बना गया। उन्होंने विधायक रहते हुए रायगढ़ निगम क्षेत्र के अंदर बढ़ती गंदगी और कचरे को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान को महत्व देते हुए शहर की सफाई का जिम्मा उठाया, वे हर रोज सबेरे शहर के अलग-अलग हिस्सो में अपनी दो पहिया वाहन लिए निकल जाते थे। नालियों की साफ सफाई कराते थे। आम जनता के लिए वे सदैव शासन प्रशासन के सामने खड़े रहे।


