WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

लक्ष्य के अनुसार हर रोज हो जिले में कोरोना टीकाकरण-कलेक्टर श्री भीम सिंह

जिले में कोरोना टीकाकरण के कार्य अच्छा लेकिन करना होगा और बेहतर

रायगढ़, 22 जून2021/ जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग के समन्वय से अच्छा कार्य हो रहा है, लेकिन इसे और भी बेहतर करना होगा। इससे ही हर हाल में जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रतिदिन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।
उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने टीएल बैठक में कही। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिला स्तर पर प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप कोरोना टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्य में लगे सभी कर्मचारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए और बेहतर कार्य करने की बात कही। वैक्सीनेशन तय लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने के कारणों में वैक्सीनेशन सेंटर कम होने या दूर होने की बातें सामने आई। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने सीएमएचओ डॉ एस.एन.केशरी को सभी निजी हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू करने के साथ ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निजी अस्पताल सहित कोरोना हॉस्पिटल के स्टाफ की ड्यूटी वैक्सीनेशन कराने के लिए लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को जल्द ही प्राप्त करना है। इसके लिए तय रणनीति अनुसार कार्य करने की बात कही। महिला स्व-सहायता समूह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ कॉलेज स्कूल के एनएसएस समूह के विद्यार्थियों को नाटक-नुक्कड़ करने और लोगों को जागरूक करने संबंधित कार्य में लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्लम वार्ड को भी टारगेट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ज्यादातर भ्रांतियों के शिकार ऐसे ही ग्राम वार्ड के लोग हैं। इसमें स्वास्थ्य खराब होने, बांझपन होने, मौत हो जाने आदि भ्रांतियां फैली हुई है। इसके लिए पंच-सरपंच और सरकारी कर्मचारियों के साथ स्कूल के शिक्षकों को ऐसे लोगों को जागरूक करने कार्य में लगाने की बात कही। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत वर्मी कंपोस्ट निर्माण संबंधित बातों पर चर्चा की। इस पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने बताया कि वर्तमान में वर्मी कंपोस्ट कुल निर्माण के67 प्रतिशत तक बिक्री किया गया है। शेष बचे वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री भी तेजी से की जायेगी। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने वर्मी कंपोस्ट के निर्माण में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप गौठान में गोबर खरीदी करने, वर्मी कंपोस्ट और सुपर कम्पोस्ट निर्माण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान में आवश्यकतानुसार शेड निर्माण करने संबंधित बातों पर भी चर्चा की। उन्होंने लंबा शेड निर्माण के लिए 2-2 लाख के इस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने पौधरोपण पर चर्चा की। उन्होंने सभी एसडीएम से पड़ती भूमि और शासकीय भूमि के आवंटन की जानकारी ली। इन भूमि पर पौधरोपण के लिए तैयार कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा किसानों को निजी भूमि और आवंटित शासकीय भूमि पर भी पौधरोपण करने की बात कही। कलेक्टर श्री सिंह ने पौधरोपण के लिये मुनगा पौधे को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बिल्डिंग निर्माण और युवा केंद्र स्थापना करने संबंधित बातों पर चर्चा की। दोनों ही कार्यों को प्रमुखता से लेते हुए जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को दिए। बैठक में निगम कमिश्नर श्री एस.जयवर्धन, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

कोरोना वैक्सीनेशन आईलैंड बना नौरंगपुर

रायगढ़ विकासखंड के ग्राम नौरंगपुर इन दिनों कोरोना वैक्सीनेशन आईलैंड बनने पर सुर्खियों में है। गांव के 18 वर्ष से अधिक सभी निवासियों को कोरोना टीकाकारण लग गया है। इस पर जनपद सीईओ सागर सिंह के नेतृत्व पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री पद्मलोचन पटेल और सचिव श्री हरिशंकर पटेल ने टीएल की बैठक में कलेक्टर श्री सिंह से मुलाकात की। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम सरपंच व सचिव के कार्यों की सराहना करते हुए सभी ग्राम पंचायतों अधिकारी-कर्मचारियों को इनसे सीख लेने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सरपंच व सचिव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

554 किसानों के पास 10 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 554 ऐसे किसान हैं, जिनके पास 10 हेक्टेयर यानी 25 एकड़ से ज्यादा भूमि है, जिसमें वह खेती कर फसल लेने का काम करते हैं। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने ऐसे किसानों से चर्चा कर उन्हें एक हेक्टेयर पर पौधरोपण करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

धान के बदले अन्य फसलों पर भी करें फोकस

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि लक्ष्य के तहत खरीफ के फसलों में धान के बदले दलहन, तिलहन और सुगंधित धान कोदो, कुटकी, रागी आदि के लक्ष्य पर भी ध्यान रखना होगा। इस दौरान उन्होंने सभी कृषि विकास विस्तार अधिकारियों को तय लक्ष्य के अनुरूप धान के बदले अन्य फसलों के उत्पादन पर भी फोकस करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए... ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने जिला प्... जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार — तमनार और ... फूलों की खुशबू से महकी किस्मत: एनएचएम योजना से किसान की आमदनी ... सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत *सुबह-सुबह डेयरियों पर ... सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से ... सुशासन तिहार 2026:सुशासन तिहार 2026: 4 मई से 10 जून तक जिले मे... जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सुहाई की तस्वीर रायगढ़ जिले में मलेरिया के मामलों में आई उल्लेखनीय कमी