छत्तीसगढ़
16 साल के लड़के को उधारी पैसा देना काफी महंगा पड़ा,मांगने पर कर दी हत्या

बिलासपुर 23 jun 2021 । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कोटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहाँ उधारी में दिए गए 300 रुपए को लेकर विवाद हुआ। उधारी के 300 रुपये के लिए खोना पड़ गया जान तो वहीं 16 साल के लड़के को उधारी पैसा देना काफी महंगा पड़ा है और उसकी हत्या कर दी गई है।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गया है।तो वहीं काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना के गोड़पारा भाड़म इलाके का है। आरोपी ने नाबालिग की पिटाई कर दी और इलाज के दौरान लड़के की फौत हो गई है।
पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ कर लिया है। आरोपी का नाम राजा लोधी उम्र 22 साल और मृतक का नाम दीपक लोधी उम्र 16 साल बताया जा रहा है।



