माँ बंजारी धाम तराईमाल के दर्शन हेतु शासन के आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते पट खुला

तमनार (दुलेंद्र पटेल) 23.6.2021.सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल रायगढ़ को 14 अप्रेल लॉक डाउन में बंद को 70 दिन बाद दिनांक 23.06.2021 खोला गया। माँ बंजारी समिति अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायगढ़ के आदेश का परिपालन में दिनांक 14.4. 2021 को कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए माँ बंजारी धाम मंदिर परिसर को अशोक मार्बल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा व अनुराधा पटेल नायब तहसीलदार तमनार के द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया।उन्होंने परिसर में हाथ धोने हेतु

साबुन,हैंडवाश,मास्क,शोसल डिस्टेंसिंग 1 मीटर की गोला बनाने,सेनेटाइजर पेयजल अन्य सुविधाओं हेतु मन्दिर समिति,परिसर को सेनेटाइजस करने निर्देशित किये। आज दिनांक 23.6.2021 को मंदिर परिसर की संपूर्ण रूप से सेनेटाइजस साफ सफाई स्वच्छ्ता किया गया।माँ बंजारी देवी की पूजा अर्चना मंत्रोपचार के साथ मन्दिर के पट खोला गया।शासन द्वारा उल्लेखित दिशा-निर्देशों का सशर्त पालन करने के आधार पर अंकुर गौटिया,मन्दिर

पण्डित,पंच राम मालाकार,घनशयाम मालाकार, दुलेंद्र पटेल मुन्ना,पद्मलोचन,रतन सिदार अन्य समिति सदस्यों की उपस्थित में माँ बंजारी धाम मंदिर को श्रद्धालु भक्तजनो के दर्शन हेतु खोला गया। शासन के आवश्यक दिशा निर्देशो का नियमतः पालन मंदिर प्रवेश पूर्व साबुन,हैंडवाश सेनेटाइज होकर मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते देवी देवताओ की मूर्तियों व घण्टियों को हाथ नही लगाने शान्तिपूर्वक दर्शन करने माँ बंजारी मन्दिर समिति समिति द्वारा आग्रह किया जा रहा है।


