ग्राम छिरवानी में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री पर तमनार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
ग्राम छिरवानी में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री पर तमनार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
तमनार @संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत ग्राम छिरवानी में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री पर आबकारी एक्ट के तहत तमनार पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी किरण गुप्ता के नेतृत्व में लगातार शराब बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है। थाना तमनार के सहायक उप निरीक्षक दुर्गाचरण साहू हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक 605 आर0 485 के आपराध विवेचना एवं जुर्म जरायम पता तलाश हेतु रवाना हुआ था कि तमनार बस स्टैंड भ्रमण दौरान मुखबीर सूचना पर दिनांक 23.06.2021 के शाम को दबिश देने पर आरोपी साधूराम बेहरा द्वारा 10 ली0 के जरिकेन में भरी हुई 04 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 400 रू. रखकर अवैध रूप से बिक्री करना पाये जाने पर आरोपी साधूराम बेहरा पिता जयराम बेहरा उम्र 62 वर्ष साकिन छिरवानी थाना तमनार को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


