सीएचसी तमनार में 25 जून को 202 लोगो का कोरोना वायरस जांच मे सिर्फ 2 व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सीएचसी तमनार में 25 जून को 202 लोगो का कोरोना वायरस जांच मे सिर्फ 2 व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
तमनार @सन्देशा 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 12 जून को एंटीजन टेस्ट 140 व आरटीपीसीआर 53एवं त्रुनाट 9 कुल 202 व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया गया। एंटीजन टेस्ट में सिर्फ 1 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि डॉ डीएस पैकरा बीएमओ द्वारा की गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में हर दिन आरटीपीएसआर,एंटीजन,त्रुनाट टेस्ट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर होम कवरेन्टीन में रखा जा रहा है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु अपील किया जा रहा है।डॉ डीएस पैकरा बीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण बुखार ,सांस लेने में तकलीफ,नाक बहना,जुकाम,सीने में जकड़न,खांसी,सिरदर्द निमोनिया हो तो नजदीक के उप स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच उपचार करावें।व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर ध्यान दे,हाथ धोते रहे,मास्क पहने एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें।अति आवश्यक काम हो तो घर से बाहर निकले।अब सीएचसी में।पॉजिटिव संक्रमित ब्यक्तियों की संख्या अब कम हो रही है।


