बासनपाली,सलिहाभांठा,तमनार में कोविड़ -19 टीकाकरण महा अभियान में लोगो का भारी उत्साह

बासनपाली,सलिहाभांठा,तमनार में कोविड़ -19 टीकाकरण महा अभियान में लोगो का भारी उत्साह

तमनार @ संदेशा 24 छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के गाइड लाइन अनुसार रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार के बीएमओ डॉ डीएस पैकरा ने नेतृत्व में कोरोना से सुरक्षित रखने के लिये 26 जून टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। ग्राम बासनपाली,सलिहाभांठा,तमनार में कोविड़ -19 टीकाकरण महा अभियान में लोगो का भारी उत्साह देखा गया। गांवो में स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ राजस्व, पंचायत, बिहान, शिक्षा, महिला बाल विकास, कृषि व आदिवासी विकास के कर्मचारी द्वारा लोगो को सहयोग किया गया।ज्ञात हो कि जनपद तमनार के 61 ग्राम पंचायत के 116 गांव हेतु 68 टीम बनाया गया है।वही तमनार ब्लाक में 18 प्लस के 10 हजार लोगो को टीकाकरण करने लक्ष्य रखा गया है।बासनपाली में 158 व सलिहाभांठा 75 लोगो को वैक्सिन लगया गया।बासनपाली में सरपंच जगन्नाथ सिदार प्रधान पाठक पवित्रा गुप्ता,राठिया सर, तरुण थवाईत, बीडीसी हेमलाल साव, हॉस्पिटल के स्टाप और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका स्वास्थ्य संगिनी वा ग्राम के कोटवार भुखाऊ राम साव एवं सलिहाभांठा में संजय पैंकरा रूपचंद पटेल, रामलाल सिदार सचिव सरपंच सुनीता पैंकरा के साथ साथ समस्त मितानिन का पूर्ण सहयोग रहा इस टीकाकरण महाअभियान में तरुण थवाईत ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक उप स्वास्थ्य केन्द्र-सलिहाभाठा द्वारा टीकाकरण किया गया।



