TI कृष्णकांत सिंह टीम ने एमवी एक्ट के तहत 55 लोगो के खिलाफ चलानी कार्रवाई करते अर्थदंड वसूला

TI कृष्णकांत सिंह टीम ने एमवी एक्ट के तहत 55 लोगो के खिलाफ चलानी कार्रवाई करते अर्थदंड वसूला
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 27.6.2021 थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में टीआई कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस टीम ने 27 जून रविवार को एमवी एक्ट के तहत 55 लोगो के खिलाफ चलानी कार्रवाही करते हुए 11 हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया।
टी आई कृष्णकांत सिंह ने पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गाँव में जिला प्रशासन के गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने के लिए हरसंभव अपनी पूरी टीम के साथ मैदान में डटे रहे। थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि बिना मास्क लगाये यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एम वी एक्ट के तहत बिना हेलमेट,बिना कागजात वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूल की जा रही है।


