कोविड -19 टीकाकरण अभियान जनजागरूकता मे शिक्षा विभाग निभा रहा सराहनीय योगदान

कोविड -19 टीकाकरण अभियान जनजागरूकता मे शिक्षा विभाग निभा रहा सराहनीय योगदान

तमनार @ संदेशा 24 रायगढ़ जिले के केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार जनपद में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान जनजागरूकता मे शिक्षा विभाग सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के बाद डीईओ के मार्गदर्शन में बीईओ एसके प्रधान के नेतृत्व में पूरे ब्लॉक में वैक्शीनेशन जागरूकता अभियान मे शिक्षा विभाग के कर्मचारी द्वारा समर्पित होकर ग्रामीणजनों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे है।

बीईओ एसके प्रधान ने बताया कि तमनार ब्लॉक में कोविड़ टीकाकरण अभियान जनजागरूकता हेतु ब्लाक,संकुल व ग्राम स्तर में प्रभारी व सह प्रभारी टीम बनाकर शत प्रतिशत वैक्सिनेशन हेतु जागरुक किया जा रहा है अधिकारियो के मार्गदर्शन पर शिक्षक गावो मे जी जान से प्रयास मे जुट गये है नतीजा सामने यह आया कि जहां वैक्सीन कम लगने की उम्मीद रही वहां ज्यादा से ज्यादा वैक्शीनेसन हो रहा है। शिक्षको के अद्भुत प्रयास के कारण ही तमनार मे शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य की ओर अग्रसर है।



