ग्राम गदगांव के अन्नदाता किसान के खेत से किर्लोस्कर मोटर पंप की हुई चोरी,मामला दर्ज

ग्राम गदगांव के अन्नदाता किसान के खेत से किर्लोस्कर मोटर पंप की हुई चोरी,मामला दर्ज
तमनार @संदेशा 24 थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम गदगांव के अन्नदाता किसान के खेत से किर्लोस्कर मोटर पंप की चोरी पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।जानकारी के अनुसार मुनकु राम यादव ग्राम गदगांव कृषि कार्य करता है।शासन के उपक्रम क्रेडा द्वारा अपने खेत में नाला किनारे किर्लोस्कर 3HP का मोटर पंप सिरियल नंबर A18PHP002139 दिनांक 25.02.2018 को लगवाकर कृषि कार्य करते आ रहा हैं। अभी वर्तमान में अपने खेत में धान थरहा लगाया गया है जिसे रोज देखभाल करता है दिनांक 25.06.2021 को 10.00 बजे रात्रि अपने खेत में थरहा व मोटर पंप को देखकर अपने घर सोने आ गया था। दिनांक 26.06.2021 को सुबह 06.00 बजे अपने खेत देखने गया तो वहां उक्त मोटर पंप नही था,कोई अज्ञात चोर मोटर पंप को चोरी कर ले गया है। जिसकी तलाश आस पास कर रहा था तथा मोटर पंप का नंबर नही होने से रायगढ क्रेडा आफिस मोटर पंप का कागजात लेने गया था। आज दिनांक 28.06.2021 को थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।थाना पूंजीपथरा में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्र 190 /21 धारा 379 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


