सीएचसी तमनार अंतर्गत 22 वैक्सिनेशन सेंटर में 28 जून को 4019 लोगो को लगाई गई कोरोना टीका

सीएचसी तमनार अंतर्गत 22 वैक्सिनेशन सेंटर में 28 जून को 4019 लोगो को लगाई गई कोरोना टीका

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 15.6.2021
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अन्तर्गत 28 जून को कोविड 19 वैक्सिनेशन सेटरो में 4019 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन अनुसार रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्स एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी,डीआईओ डॉ भानुप्रताप पटेल के मार्गदर्शन में डॉ डीएस पैकरा बीएमओ के नेतृत्व में कोविड वेक्सिनेशन सेंटर हाई स्कूल तमनार,उरबा,सराईपाली, लिबरा, सलिहारी पदिगंव,देवगढ, धौराभांठा,नागरामुडा,कोडकेल, हमीरपुर,जीवरी,जोबरो खम्हरिया,नून दरहा,महलोई,समारुमा,राबो,बनाई गोढ़ी,जरीडीह साहित 22 केंद्र में कुल 4019 लोगो को कोरोना टीका लगया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन निगरानी के तैयार प्लेटफॉर्म को-विन में आवश्यक डाटा भरने के साथ ही वैक्सीन लगाने वाले दल के सदस्यों द्वारा सेवाएं दी जा रही है।वेक्सिनेशन सेंटर में वेरिफाइड रूम वेटिंग रूम में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते कतारबद्ध वेक्सिनेशन की जा रही है।सोशल डिस्टनसिंग का पालन,मास्क का उपयोग एवं हेड़वास सेनेटाइजर अनिवार्यता की गई है। ऑब्जर्वेशन रूम में मनोरंजन के साधन अन्य विभिन्न बेहतर व्यवस्थाओं की गई है।सीएचसी तमनार के बीएमओ डॉ डीएस पैकरा ने बताया कि 28 जून को 4019 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया।सीएचसी अन्तर्गत आज तक 71,239 लोगो टीकाकरण लगाया जा चुका है। 98.5 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण होने के साथ रायगढ़ जिले के 10 सीएचसी में प्रथम उत्कृष्ट सफलता हासिल किया गया है।सीएचसी तमनार को 30 जून तक शत प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण किया जाने का लक्ष्य है।


