बासनपाली साप्ताहिक बाजार के सार्वजनिक जगह पर मदिरापान कर रहे 6 ब्यक्ति पर तमनार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

बासनपाली साप्ताहिक बाजार के सार्वजनिक जगह पर मदिरापान कर रहे 6 ब्यक्ति पर तमनार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

तमनार @संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत ग्राम बासनपाली साप्ताहिक बाजार के सार्वजनिक जगह पर मदिरापान कर रहे 6 ब्यक्ति पर तमनार पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री सन्तोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में टीआई किरण गुप्ता के नेतृत्व में लगातार सार्वजनिक जगह पर मदिरापान करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार आज दिनांक 28/06/2021 को थाना तमनार के सहायक उपनिरीक्षक दुर्गा चरण साहू हमराह स्टाफ के देहात भ्रमण पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी पर ग्राम बासनपाली, सलिहाभांठा, हुकराडीपा की ओर रवाना हुआ था कि पेट्रोलिंग से वापस आते दौरान बासनपाली साप्ताहिक बाजार के सामने सार्वजनिक जगह पर मदिरापान कर रहे थे जिससे आसपास के आने जाने वाले लोगों में क्षोभ हो रहा था 1 उदित कुमार चौहान पिता उपेंद्र कुमार उम्र 21 वर्ष चका बहाल, 2 उग्रसेन सिदार पिता सम्पत राम उम्र 30 वर्ष लिबरा,3 राजेन्द्र यादव पिता लाल साय उम्र 30 वर्ष 4 संतोष नेताम पिता विलास नेताम उम्र 20 वर्ष बोतिया जैजैपुर 5 शिव कुमार श्रीवास पिता धनीराम श्रीवास उम्र 32 वर्ष तुमिडीह 6 संजय कुमार नेताम पिता गिरधारी लाल नेताम उम्र 24 वर्ष सा बोतिया थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा हा0मु0 मां बंजारी इस्पात थाना पुजीपथरा का कृत्य पर से अपराध धारा 36(च) आबकारी अधिनियम का कारित पाए जाने पर थाना तमनार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


