पूंजीपथरा बाजार पारा चौक सार्वजनिक जगह पर मदिरापान कर रहे एक ब्यक्ति पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

पूंजीपथरा बाजार पारा चौक सार्वजनिक जगह पर मदिरापान कर रहे एक ब्यक्ति पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

तमनार @संदेशा 24 थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम पूंजीपथरा बाजार चौक के सार्वजनिक जगह पर मदिरापान कर रहे एक ब्यक्ति पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री सन्तोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में टीआई कृष्णकान्त सिंह के नेतृत्व में लगातार सार्वजनिक जगह पर मदिरापान करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना पूंजीपथरा के सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे ने बताया कि दिनांक 28.06.21 को हमराह स्टाफ के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था पेट्रोलिंग दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पुंजीपथरा बाजार पारा चौक के पास रोड किनारे आम जगह में फकीर धोबा बैठकर शराब सेवन कर रहा है। कि सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाह के साथ मौके पर मुखबीर सूचना कि तस्दीक की गई जो मौके पर पुंजीपथरा बाजार पारा चौक के पास रोड किनारे बैठकर फकीर धोबा पिता नेहरुलाल धोबा उम्र 35 वर्ष सा0 पुंजीपथरा शराब सेवन करते मिला जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक पाउच में भरी हुयी करीब 100ML कच्ची महुआ शराब व एक डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रही है व फटा हुआ एक नमकीन पैकेट जिसे गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (च) आब एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही में लिया गया।


