प्रदान संस्था रायगढ़ द्वारा सीएचसी तमनार हेतु चिकित्सा उपकरण किया गया प्रदाय

प्रदान संस्था रायगढ़ द्वारा सीएचसी तमनार हेतु चिकित्सा उपकरण किया गया प्रदाय

तमनार @संदेशा 24 /दुलेन्द्र पटेल कोरोना संक्रमण के इस दौर में कई समाजसेवी व संस्थाएं लोगों की मदद कर रही है प्रदान संस्था द्वारा 29 जून 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार हेतु पीपीई कीट 100 नग,फाउलर बेड 5 नग,नॉरमल वेड 7 नग,मेट्रिस 12 नग,एन 95 मास्क 250 नग,फेस शिल्ड 300 नग, हेंड ग्लब्स 100 नग, बीपी मशीन 2 नग,आक्सीजन कान्सेटेटर 2 नग अन्य बीएमओ डॉ डी एस पैकरा को प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि प्रदान संस्था ग्रामीण महिलाओ की उत्थान हेतु स्व सहायता समूह संगठित कर उन्हें आजीविका करने प्रेरित किया जाता है।आजीविका सफलता के बाद उन्हें बेहतर जीवन के लिये सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना,ग्राम सभा का हिस्सा बनना और अपनी पहचान बनाने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है।तमनार व रायगढ़ तहसील में विहान व प्रदान संस्था द्वारा कोरोना बचाव जनजागरूकता व वैक्सिनेशन हेतु टीकाकरण रथ 8 वाहन से प्रचार प्रसार किया गया।वैश्विक महामारी कोविड से बचाव हेतु राहत उपकरण देकर अपना सहयोग प्रदान किया है। आगे भी स्वास्थ्य सम्बन्धित उपकरणों की जरूरत पड़ने पर सहयोग की जायेगीं।बीएमओ डीएस पैकरा ने प्रदान संस्था द्वारा सीएचसी तमनार हेतु चिकित्सा उपकरण प्रदाय किये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।आज कार्यक्रम में डॉ डीएस पैकरा बीएमओ अन्य स्टाफ एवं प्रदान संस्था से संजय पंडा, संजय जायसवाल अन्य तमनार तहसील के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



