ग्राम हमीरपुर में खेत जोताई को लेकर अश्लील गाली गुप्तार करते मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

ग्राम हमीरपुर में खेत जोताई को लेकर अश्लील गाली गुप्तार करते मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

थाना तमनार अंतर्गत ग्राम हमीरपुर में खेत जोताई को लेकर अश्लील गाली गुप्तार करते मारपीट करने वाले के खिलाफ तमनार थाना में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जानकारी के अनुसार फणीन्द्र नायक पिता डिलेश्वर नायक उम्र 35 वर्ष ग्राम हमीरपुर थाना तमनार जिला रायगढ का रहनेवाला है आज दिनांक 29.06.2021 को सुबह करीबन 11.00 बजे फणीन्द्र नायक अपने खेत पर जोताई का काम कर रहा था कि गांव के ही दुर्बादल नायक, आनंदराम नायक अपने बेटे झसकेतन नायक के साथ खेत पर आये और फणीन्द्र को यहां पर कैसे जोताई कर रहे हो बोलकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गुप्तार करते हुये लाठी डंडा व पत्थर से मारपीट करने लगे पत्थर से मेरे सिर पर मारने से फणीन्द्र के सिर में चोट लगकर खून निकला हैं आवेदक के आवेदन पर से अपराध धारा 294, 506, 323, 34 IPC का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


