WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
तमनार

ग्राम मौहापाली के कुबेर स्व-सहायता समूह को सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता

ग्राम मौहापाली के कुबेर स्व-सहायता समूह को सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

तमनार @ संदेशा 24 एक कहावत है एक साथ आना एक शुरुआत है, एक साथ रहना प्रगति है, एक साथ काम करना सफलता है और इसलिए परिवर्तन यहां देखा गया है।
रायगढ़ जिले के तमनार विकासखण्ड के गांव मौहापाली के कुबेर स्व-सहायता समूह ने किसी भी काम को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाने का एक तरीका खोज लिया है और कमजोर सदस्यों, कम बोलने वाले सदस्यों, सक्रिय सदस्य, योगदान देने वाले सदस्य को समान रूप से एक साथ आगे बढ़ाने मेंं सक्षम हो पाया है। जहां समूह नियमित भागीदारी और बचत बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं कुबेर समूह ने अलग-अलग आजीविका में निवेश करना और ऋण के माध्यम से सामूहिक कार्य करना शुरू कर दिया था। इसकी शुरुआत पिछले साल राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना गोठान के कार्यों में भाग लेकर जैसे कि वर्मी कम्पोस्ट तैयार करके, आलू की खेती इत्यादि से जिसमें वे 12000 रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। बिहान योजना अंतर्गत नियमों के पालन करने से और लगातार सामूहिक प्रयासों से कुबेर समूह गाँव में अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ, जिसे देखते हुए उनको राशन दुकान वितरण का कार्य भी मिला। जिससे वे अपने साथी ग्रामीणों और समूह सदस्यों की सेवा कर सके।

प्रदान और बिहान के प्रशिक्षक के मदद से उन्होंने मशरूम की खेती भी की जिससे एक सीजन में लगभग 25000 का लाभ कमाया। सामूहिक आजीविका कार्य करने से समूह के सदस्यों के अन्दर एक विश्वास बन चूका है कि वो कोई भी काम आसानी से कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने 2 लाख रुपये का ऋण लिया और टेंट हाउस का एक स्थिर दीर्घकालिक व्यवसाय चलाने का फैसला किया। अभी तक इस व्यवसाय से 30 हजार रुपये कमाने में कामयाब रही हैं और भविष्य में अच्छे कमाई की उम्मीद कर रही है।
समूह का गठन 2015 में किया गया था। समूह का कोई भी सदस्य आज तक नहीं बदला है। समूह की अध्यक्ष गीता पैकरा कहती है कि किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने के बजाय एक दूसरे पर निर्भर रहना बेहतर है। हमारा बचत और उससे प्राप्त ब्याज हमारा होगा और यह हमारे रिश्ते को भी मजबूत करेगा। अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए सदस्य समूह पर निर्भर थे। 2019 के अंत में समूह सदस्यों ने आपसी निर्णय लेकर विभिन्न गतिविधियों में निवेश करके अपनी आय बढ़ाने का फैसला किया। उनका मानना है कि यदि हर कोई योगदान देगा तो कोई भी गतिविधि सफल होगी और वे अपने परिवार की मदद कर पायेंगे। वे समझते थे कि किसी गतिविधि को चलाने के लिए यह आवश्यक नहीं है कि आप स्वयं काम करें बल्कि श्रम का उपयोग करें और उनकी मजदूरी का भुगतान करें। उनके पति भी स्व-सहायता समूहों के उद्यम में मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। सचिव सावित्री साहू ने कहा वे पहले ऋण लेने से डरती थी, सोचते थे कि क्या वे राशि चुका सकते हैं। लेकिन आज उनके पास खुद का कोष है इसलिए वे आश्वस्त थे और उन्होंने रुपये भी कर्ज लेकर एक नये कदम की ओर चल पड़ी है।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
दोषमुक्ति के प्रकरणों पर समीक्षा मीटिंग का आयोजन *श्री राम गोप... थोक दवा दुकानों पर कार्रवाई, 2 दवाओं के लिए गए नमूने रोजगार योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे प्रबंध संचालक, हितग... आबकारी विभाग की कार्रवाई: 377 लीटर महुआ शराब एवं 1705 किलो महु... सही दवा-सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत रायगढ़ में सघन जांच त... सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत रायगढ़ में सघन जांच तेज, ग्रा... छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के परिण... जिला चिकित्सालय में तीन दिवसीय कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया श... आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क सफ... रायगढ़ में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल शुरू, आपदा पीड़ितों को त्वरित ...