प्रदान संस्था रायगढ़ द्वारा सीएचएमओ रायगढ़ को दिया गया राहत उपकरण

प्रदान संस्था रायगढ़ द्वारा सीएचएमओ रायगढ़ को दिया गया राहत उपकरण

रायगढ़ @सन्देशा 24 कोराना काल के दूसरे लहर में कोरोना वायरस से लड़ने व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबुत बनाने के लिए बैंक आफ अमेरिका के सहयोग से प्रदान एनजीओ संस्था ब्लाक
रायगढ़ द्वारा आज दिनांक 01 जुलाई 2021 को पी.पी.ई. किट 400, फाॅलर बैड 7
नग, साधारण बैड 8 नग, गद्दा 15 नग, एन 95 मास्क 500 नग, फेस सील्ड 300
नग, ग्लोब्स् 400नग, सेनिटाईज़र 500 नग, बी.पी. मशीन 4 नग, नेबुलाईज़र 30नग
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायगढ़ को दिया गया है।
वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव हेतु राहत उपकरण तथा समय समय पर ग्रामीण इलाकों में टिकाकरण, कोरोना को लेकर जागरुकता तथा टिकाकरण करवाने हेतु ग्रामीण लोगों को प्रेरित करने में प्रदान एनजीओ संस्था हमेशा से प्रयासरत रहा है, वर्तमान में तीसरी लहर से लड़ने के लिए ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को
मजबुत बनाने आगे भी बिहान के महिला स्व सहायता समूह और प्रदान एनजीओ संस्था
हमेशा से तत्पर रहेगे।
इस अवसर पर डाॅ. बी.पी. पटेल और डाॅ. योगेश पटेल नें प्रदान संस्था द्वारा की गई इस सहयोग की प्रशंषा करते हुए कहा है कि इस महामारी में संस्था ने कोविड19 फ्रंट लाईन वर्कर्स(डाॅक्टर, नर्स, मितानीन एवं अन्य अस्पताल के कर्मचारी) के
लिए यह एक बहुत बड़ी मदद है जिससे निःसंकोच वर्कर्स अपना कार्य कर पाएंगे।

