स्वास्थ्य केंद्र लिबरा में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

स्वास्थ्य केंद्र लिबरा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

तमनार @संदेशा 24 भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक व युवा मोर्चा अध्यक्ष तमनार पितेष बेहरा के नेतृत्व में तमनार मण्डल के शक्ति केंद्र लिबरा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के प्रांगण में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में शांता भगत जनपद सदस्य लैलूंगा, लोकेश्वरी सिदार , गोकुलानंद नंद पटनायक, सतीश चन्द्र बेहरा भाजपा जिला महामंत्री, जतिन साव अध्यक्ष भाजपा मंडल तमनार, रामचरण कुंभकार, गीता बारीक अध्यक्ष महिला मोर्चा, दयानंद पटनायक,दीपक पटनायक सासंद प्रतिनिधि, रवि भगत, रोहित पटेल,नंद कुमार बेहरा महामंत्री भाजयुमो, चीकू पड़िहारी महामंत्री भाजयुमो,अभिषेक सिंह ठाकुर, खीरसागर महराज, सलभ पटनायक, विपिन बेहरा, नरेश राठिया मीडिया प्रभारी भाजयुमो एवं अन्य तमनार मण्डल के कार्यकर्तागणो की उपस्थिति रही।


