महिला पतंजलि समिति द्वारा तमनार बाजार में गिलोय काढ़ा वितरण

महिला पतंजलि समिति द्वारा तमनार बाजार में गिलोय काढ़ा वितरण

सन्देशा तमनार @ दुलेंद्र पटेल 9.7.2020
महिला पतंजलि समिति जिला रायगढ़ द्वारा तमनार साप्ताहिक बाजार में 9 जुलाई को गिलोय काढ़ा वितरण किया गया। जिला महिला प्रभारी श्रीमती गीतांजलि पटनायक ने योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के काढ़ा के बारे में विस्तृत जानकारी दी । काढ़ा में उपयोग होने वाली गिलोय, अदरक, कच्ची हल्दी, तुलसी पत्ता और काली मिर्च को कूट कर काढ़ा बना कर परिवार में प्रत्येक सदस्य को सुबह-शाम 200 मिली पीने की सलाह दी । इसके पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता शक्तिशाली होती है। इस काढ़ा को पीने से कई प्रकार की बीमारी होने से आदमी बच जाता है। गिलोय काढ़ा वितरण में जिला महिला प्रभारी गीतांजलि पटनायक,जिला संगठन मंत्री दमयंती गजरे,कस्तूरी बहन,धरना साव,पूर्व बीडीसी कल्पना कुम्भकार,दुलेंद्र पटेल,रामचरण कुम्भकार अन्य का सराहनीय योगदान रहा।


