सराईपाली के शादी समारोह में व्याख्याता की मोटर सायकिल की हुई चोरी,पूंजीपथरा थाना में मामला दर्ज

सराईपाली के शादी समारोह में व्याख्याता की मोटर सायकिल की हुई चोरी,पूंजीपथरा थाना में मामला दर्ज

तमनार @संदेशा 24 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विदयालय सराईपाली के व्याख्याता जयानंद साय पैकरा ग्राम सारसमाल थाना लैलुंगा निवासी हाल मुकाम शासकीय मकान सराईपाली में रहता है दिनांक 01.07.2021 को अपने मित्र खगेश खुंटे के साथ वल्लभ नायक के लडका की शादी समारोह में शामिल होने 5:30 बजे उसके घर सराईपाली गया था।अपनी पुरानी मोटर साईकिल स्पेलेण्डर प्रो माडल 2014 रजि नं CG 13 UD 0887 को घर से कुछ दुर पर रोड किनारे खडा कर शादी समारोह में शामिल होने गया था आधा घण्टा बाद करीब 6.00 बजे वापस आया तो देखा कि मोटर साईकिल वहां नही था। कोई अज्ञात चोर मोटर साईकिल को चोरी कर ले गया है। जयानंद साय और खगेश खुंटे के साथ आसपास पता किये जो नही मिला मोटर साईकिल खोजते खोजते काफी रात हो गया था। जिससे आज दिनांक 02.07.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट कराई गई।प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्र 0204/21 धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

