
प्रदेश में आज कोरोना के रिकार्ड मरीज मिले हैं। सरकारी आंकड़ों के मूताबिक प्रदेश भर में आज 146 कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है।आज भी सर्वाधिक रायपुर जिले से मरीज मिले है।जिले में सर्वाधिक 56 मरीज मिले है।जबकि जबकि नारायणपुर जिले से 36 ,बीजापुर से 13 ,कोरबा से 9 ,सरगुजा से 6,बलरामपुर और बिलासपुर से6-6 ,जांजगीर चाम्पा से 3,दंतेवाड़ा कांकेर बेमेतरा से 2-2,दुर्ग,राजनांदगाँव ,कवर्धा,सुरजपुर व जशपुर से 1-1मरीज मिले हैं।

रायगढ़ के धनागर का एक युवक रायपुर में पॉजिटिव पाया गया जो पहले से ही DKS अस्पताल में भर्ती था वहीं जशपुर से भी एक मरीज मिलमे की पुष्टि हुई है। अबतक प्रदेश में कुल 3679 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जिसमें 2903 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 14 लोगों की मौत भी कोरोना से हो चुकी है।


