बरभांठा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन का संकल्प

बरभांठा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन का संकल्प

तमनार @ संदेशा 24 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के तमनार मण्डल के बरभांठा राम मंदिर परिसर में आज 3.7.2021 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीतांजली पटनायक के नेतृत्व में महिलाओ द्वारा एक एक पौधा रोपण कर संरक्षण संवर्धन के संकल्प लिया गया।
गीतांजली पटनायक ने बताया कि पौधरोपण संवर्धन को बढ़ावा देने लोगो मे जागरूकता हेतु महिला मोर्चा द्वारा पौधरोपण की गई । हमे महापुरुषों व अपने पूर्वजों एवं हर नागरिक को एक एक पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन करना चाहिए। छात्र छात्राओं,युवाओं,महिलाओ,कर्मचारियों,ग्रामीणजनों में पौधरोपण संरक्षण संवर्धन आव्हान की गई।
इस अवसर परप्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीतांजली पटनायक,दमयंती गजरे,गायत्री बेहरा,संतोष गुप्ता,कल्पना कुम्भकार अन्य महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



