राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो तमनार द्वारा सराईटोला में बैठक कर बांटा गया मास्क व सेनेटाइजर

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो तमनार द्वारा सराईटोला में बैठक कर बांटा गया मास्क व सेनेटाइजर

तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम सराईटोला में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो तमनार द्वारा 3 जून को बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को मास्क व सेनेटाइजर बांटा गया। ग्रामीणजनों को मानव अधिकार और अपराध के संबंध में ब्यूरो के कार्य और उद्देश्य के बारे में बताया गया और सदस्यता अभियान शुरू करते हुए लोगों को मानव अधिकार और अपराध के संबंध में जागरूक किया गया।इस अवसर पर लोगो को मास्क व सेनेटाइजर बांटा गया। कोरोना बचाव हेतु लोगों को जागरुक किया गया कि जब भी घर से बाहर निकले मास्क जरूर लगाएं अपनी व्यक्तिगत स्वच्छ्ता के प्रति विशेष ध्यान दें साथ ही अपने घर आसपास के स्थान को स्वच्छता बनाये रखें।भारत देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की जो बात कही जा रही है जिससे बच्चों को प्रभावित होने की संभावना वैज्ञानिक डॉक्टरों ने बताई जा रही है इससे बच्चों को बचाना है सर्दी खांसी बुखार निमोनिया हो तो जांच उपचार करावें। बैठक में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो तमनार ब्लाक अध्यक्ष हरिहर प्रसाद पटेल महिला विंग अध्यक्ष सरस्वती पटनायक,उपाध्यक्ष आरती राठिया समेत गांव के सैकड़ों ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।



