पडिगांव व जोबरो में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति में किया पौधरोपण

पडिगांव व जोबरो में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति में किया पौधरोपण
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 4.7.2021 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक जी के दिशा निर्देश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 4 जून को पडिगांव व जोबरो स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य सहाेद्रा दुर्गेश राठिया के मुख्य आतिथ्य में भाजयुमो मंडल तमनार अध्यक्ष पितेश बेहरा के नेतृत्व मे अभिषेक सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष नंद कुमार बेहरा महामंत्री अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति के में किया गया।वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक व मा.शाला पड़ीगांव एव जोबरो स्कुल में सुबह 11:00 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठगण,युवा मोर्चा, पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल हुए इस मौके पर लगाए गए पौधों को वृक्ष बनाने का भी संकल्प लिया गया।रोपित पौधों की देखभाल संरक्षण संवर्धन का जिम्मेदारी दुष्यंत साहू द्वारा लिया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से रमेश कुंभकार, सलभ पटनायक मंत्री भाजयुमो, मुकेश राठिया, सूरज साहू, शिवा निषाद, लालन साहू, जय प्रकाश साहू, निखिल, राजू साहू, श्याम साहू, सूरज, गजेन्द्र, छोटू श्रीवास, जोबरो से नारायण गुप्ता, विक्की चौधरी, विमल,अन्य भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रही।



