भाजयुमो घरघोड़ा ने कॉलेज परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती पखवाड़ा पर किया गया पौधरोपण

भाजयुमो घरघोड़ा ने कॉलेज परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती पखवाड़ा पर किया गया पौधरोपण

घरघोड़ा @ संदेशा 24 भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री विनायक पटनायक जी के निर्देशानुसार, कार्यक्रम के मंडल प्रभारी पूजा चौबे जी के मार्गदर्शन में, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष रितेश शर्मा जी के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम के घरघोड़ा शक्ति केंद्र प्रभारी मनोज निषाद व शिवम मिश्रा के संयोजन में भाजयुमो मंडल घरघोड़ा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस 23 जून से 6 जुलाई जन्म जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें अतिथियों के रूप में भाजपा जिला महामंत्री श्री अरूणधर दीवान जी, घरघोड़ा न.पं. अध्यक्ष श्री विजय शिशु सिन्हा जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री शकील अहमद जी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री नरेश पंडा जी, भाजपा मंडल महामंत्री श्री राजेश पटेल जी, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष श्री डोले पटेल जी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य श्री विजय जायसवाल जी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री पूनम चौहान जी, महाविद्यालय प्रबंधन से श्री बेहरा सर एवं श्री सांडे सर की विशेष उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो मंडल महामंत्री द्वय रितेश गुप्ता, राजेश महंत, मंडल उपाध्यक्ष अजित गुप्ता, मंडल मंत्री गुरमीत सिंह पोथिवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मनमोहन सिंह, सूर्या ठाकुर, अमन गुप्ता सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।



