तमनार
लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार ने बहुप्रतीक्षित हिंझर पुलिया का किया निरिक्षण

लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार ने बहुप्रतीक्षित हिंझर पुलिया का किया निरिक्षण

तमनार @संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार तहसील के ग्राम हिंझर पुल का लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने बहुप्रतीक्षित पुलिया नवनिर्माण का निरिक्षण कर निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने निर्देश किया गया हिंझर पुल की मांग लगातार ग्रामीण वर्षों से करते आ रहे थे, क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिदार ने अपने चुनावी एजेंडा प्राथमिकता दिया था, चुनाव जितने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल द्वारा तत्काल स्वीकृती दी गई थी, पुल बनने के पश्चात यह सेतु का काम करेगी और लैलूंगा ब्लाक और तमनार ब्लॉक को बारिश के दिनों में भी आवागमन करने वालों के लिए सहोलियत होगी, निरीक्षण के दौरान विधायक चक्रधर सिदार सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, हिंझर सरपंच मौजूद रहे ।



