इंदिरानगर तमनार में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से आधा दर्जन गाय की मौत,तमनार पुलिस मौके पर पहुंची

इंदिरानगर तमनार में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से आधा दर्जन गाय की मौत,तमनार पुलिस मौके पर पहुंची

तमनार @संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत ग्राम इंदिरानगर तमनार में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से आधा दर्जन गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा घायल गाय की उपचार की जा रही है। सरपंच ग़ुलापी सिदार अन्य ग्रामीणों ने ट्रेलर वाहन को रोककर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराते स्थानीय लोगो की मदद से मवेशियों के शव को सड़क से हटावाकर दफन करवाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी किरण गुप्ता के तत्काल निर्देश के बाद उप निरीक्षक चक्रसुदर्शन जायसवाल,स उ नि दुर्गाचरण साहू,आरक्षक अमृत गुप्ता,पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर शांत किया। सुबह से ही घटना स्थल मिशन स्कूल के पास से दोनों ओर रामन्दिर चौक व जनपद पंचायत कार्यालय तक घंटों ट्रेलर वाहनों की जाम के कारण सड़क पर लंबी कतार लग गई।सरपंच ग़ुलापी सिदार ने गायो की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए तेज रफ्तार ट्रेलर वाहनों से कुचले जाने पर कड़ी निंदा करते इंदिरानगर से तमनार तक वाहनों की गतिसीमा 20 किमी प्रति घण्टा चलाने स्थानीय ट्रेलर मालिक संघ व उद्योग द्वारा कर्मचारी नियुक्त कर सव्यवस्थित परिवहन कराए जाएं अन्यथा ग्रामीणजनों द्वारा चक्काजाम कर आंदोलन की जाएगी।



