ग्राम सराईटोला स्कूल परिसर में डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती पर किया गया पौधरोपण

ग्राम सराईटोला स्कूल परिसर में डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती पर किया गया पौधरोपण

तमनार @ संदेशा 24 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के दिशा निर्देशानुसार रोडोपाली मण्डल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी के नेतृत्व में जनपद सदस्य अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिदार के मुख्य आतिथ्य में डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती 6 जुलाई के अवसर ग्राम सराईटोला स्कूल परिसर में पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन के संकल्प लिया गया।
पुरुषोत्तम सिदार ने कहाकि भारतीय जनसंघ के संस्थापक प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती पर 6 जुलाई 2021 को वृहद पौधरोपण किया गया। डॉ. मुखर्जी के विचारों पर चलते हुए आज भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के माध्यम से देश भर में सेवा के विभिन्न प्रकल्पों पर कार्य कर रही है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा लेकर देशभर में सेवा कार्य कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर पर शक्ति केंद्र कुंजेमुरा प्रभारी जनपद सदस्य पुरुषोत्तम सिदार , सरपंच द्रोपती राठिया, डीडीसी प्रतिनिधि बसंत राठिया,परमेश्वर राठिया, कोमल चौहान,उद्धव राठिया, विद्यासागर राठिया,कार्तिक चौहान,मेहत्तर मांझी,चैत राम,हेमन्त सिदार,दीपेश सिदार,छत्तीस रजक,प्रकाश महंत,पंकज महंत अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



