ब्लॉक कांग्रेस पार्टी तमनार द्वारा हुंकराडीपा कुंजेमुरा में थाली,ताली व ढोल बजाकर किया धरना प्रदर्शन

ब्लॉक कांग्रेस पार्टी तमनार द्वारा हुंकराडीपा कुंजेमुरा में थाली,ताली व ढोल बजाकर किया धरना प्रदर्शन

तमनार 6.7.2021 छ ग प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल के नेतृत्व में सूर्यदेव पेट्रोल पंप के पास हुंकराडीपा कुंजेमुरा में 6 जुलाई को
पेट्रोल डिजल के दामो में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियो द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते थाली, ताली ओर ढोल नगाड़े बजा कर सांकेतिक चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया गया।
केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ देश में बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

ताली, थाली ओर ढोल नगाड़े बजाकर कांग्रेसियो द्वारा महंगाई के विरोध में एक हस्ताक्षर अभियान में आम जनता ने भी महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज किया
ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल ने कहा कि केंद्र के मोदी भाजपा सरकार के कारण पेट्रोल डीजल खाद्य तेलों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा ने चुनावी वायदे अच्छे दिन के बजाय देश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है दो माह दो दर्जन से अधिक बार पेट्रोल के दाम बढ़ गया है।यही कारण है कि पूरे देश में कांग्रेस सड़क पर प्रदर्शन कर रही है।
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सभी प्रकोष्ठ सेवादल ,महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई, किसान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ एव वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता,प्रदेश जिला व ब्लॉक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधी गणो की उपस्थिति रही।



