तमनार में फाईलेरिया व कृमि मुक्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

तमनार में फाईलेरिया व कृमि मुक्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

तमनार @ संदेशा 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी,स्कूल,कालेज में 19 जुलाई से 24 जुलाई तक फाईलेरिया व कृमि मुक्ति हेतु दवाई खिलाया जाएगा।बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान बच्चों को पेट में कीड़ा मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक,स्वस्थ्य मितानिनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सीएचसी तमनार में दिनांक 9 जुलाई को आयोजित किया गया। कार्यशाला में आंगनबाडी कार्यकर्ताओ व मितानिनों को कृमि दिवस के सम्बंध में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को एक साथ एक ही दिन किस तरह से दवा खिलाई जाएगी इसके बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा दवा के फायदे व नुकसान किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया होने पर उसके प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई। ।प्रशिक्षण कार्यशाला में सीएचसी तमनार के बीईटीओ शशिभूषण सिदार,सहा ब्लॉक टीकाकरण प्रभारी वृंदा बोहिदार,बीपीएम पंकज लकड़ा,महिला बाल विकास विभाग व मितानिनो की उपस्थिति रही।



