कोविड़ 19 वैक्सिनेशन सेंटर तमनार में 10 जुलाई को 510 लोगो को लगाई गई कोरोना टीका

कोविड़ 19 वैक्सिनेशन सेंटर तमनार में 10 जुलाई को 510 लोगो को लगाई गई कोरोना टीका

तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल .10.7.2021
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अन्तर्गत 10 जुलाई को कोविड 19 वैक्सिनेशन सेटर तमनार में 510 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन अनुसार रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी,डीआईओ डॉ भानुप्रताप पटेल के मार्गदर्शन में डॉ डीएस पैकरा बीएमओ के नेतृत्व में कोविड वेक्सिनेशन सेंटर हाई स्कूल तमनार में 510 लोगो को कोरोना टीका लगया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन निगरानी के तैयार प्लेटफॉर्म को-विन में आवश्यक डाटा भरने के साथ ही वैक्सीन लगाने वाले दल के सदस्यों द्वारा सेवाएं दी जा रही है।वेक्सिनेशन सेंटर में वेरिफाइड रूम वेटिंग रूम में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते कतारबद्ध वेक्सिनेशन की जा रही है।सोशल डिस्टनसिंग का पालन,मास्क का उपयोग एवं हेड़वास सेनेटाइजर अनिवार्यता की गई है। ऑब्जर्वेशन रूम में मनोरंजन के साधन अन्य विभिन्न बेहतर व्यवस्थाओं की गई है।


