तमनार
माँ बंजारी धाम समिति तराईमाल द्वारा पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से भेंट कर श्रीफल साल से किया सम्मान

माँ बंजारी धाम समिति तराईमाल द्वारा पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से भेंट कर श्रीफल साल से किया सम्मान

तमनार सर्वशक्तिपीठ मां बंजारी धाम समिति तराईमाल द्वारा 13 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ में नवपदस्थ एसपी श्री अभिषेक मीणा से भेंट कर श्रीफल साल से सम्मान किया गया। माँ बंजारी धाम समिति के अंकुर गौटिया ने रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्व शक्तिपीठ मां बंजारी धाम के सम्बंध में बताया गया।समिति सदस्यों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल दिशा निर्देश में भव्य नवरात्र विशाल भंडारा में शान्ति सुरक्षा अनुशासन यातायात बेहतर व्यवस्था में सराहनीय योगदान दी जाती है। माँ बंजारी समिति द्वारा माँ बंजारी के दर्शन हेतु आग्रह किया गया।इस मौके पर अंकुर गौटिया,बांछानिधि भोय,दुलेन्द्र पटेल मुरली मालाकार उपस्थित रहे।



