महिला पतंजलि योग समिति द्वारा मधुमेह पर विशेष योगाभ्यास शिविर

महिला पतंजलि योग समिति द्वारा मधुमेह पर विशेष योगाभ्यास शिविर
तमनार 13.7.2021 महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा संचालित सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण में मधुमेह पर विशेष शिविर 1,2 व 3 की संविलित योग सत्र में आज दिनाँक 11.7.2021 को
मंच संचालन सुषमा गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ उसके बाद “योग प्राणायाम ग्रुप के भाई बहनों द्वारा जिनके नाम डाँ.साधना जी,बहन सागोरिका,बहन तुलिका, बहन रुपा, बहन नेहा ,बहन शीतल बहन ,अंजू बहन,सविता बहन प्रियंका ,बहन सरोज,भाई प्रदीप भाई सखेंद्र द्वारा लिया गया।गंगा दीदीजी सह राज्य प्रभारी के द्वारा ध्यान का सत्र लिया गया।
ध्यान के सत्र के बाद प्रीति गुप्ता दीदीजी तहसील प्रभारी जिला राजनांदगांव द्वारा हवन कराया गया।
तत्पश्चात महिला पतंजलि योग समिति के चारों मजबूत स्तंभ राज्य कार्यकारिणी सदस्य हेमलता दीदीजी, ममता दीदीजी,राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि दीदीजी एवं संवाद प्रभारी सरिता दीदीजी के द्वारा कार्यक्रम की अभिव्यक्ति दी गई,तथा अंत में राज्य प्रभारी सुश्री जया दीदीजी का आशीर्वचन से सत्र का समापन किया गया।


