भारतीय रेलवे में अघरिया समाज से प्रथम महिला लोको पायलट सूर्या पटेल चयनित

भारतीय रेलवे में अघरिया समाज से प्रथम महिला लोको पायलट सूर्या पटेल चयनित
रायगढ़ @ संदेशा 24 (दुलेन्द्र पटेल)
अखिल भारतीय अघरिया समाज की लड़कियां भी लड़कों से कंधे से कंधा मिलाते हुए हर उस क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं पहले जहां केवल लड़कों का वर्चस्व था। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे में अघरिया समाज की प्रथम महिला लोको पायलट सूर्या पटेल जी का नाम अंकित हो गया है।
भूपदेवपूर के निवासी और रायगढ़ में निवासरत पुसौर में जल संसाधन विभाग केलो परियोजना में कार्यरत सब इंजीनियर श्री डमरूधर पटेल और श्रीमती भेनू पटेल जी की सुपुत्री सूर्या पटेल ओ पी जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। आप 2019 में रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर से असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयनित होकर रायगढ़ में कार्यरत हैं।
आपने इस पद के लिए किसी भी प्रकार की कोचिंग न करते हुए स्वयं अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। ग्राम भूपदेवपुर रायगढ़ जिले के ईष्ट मित्र बन्धु बंधुओ,परिवारजन व अघरिया समाज इस बिटिया की उपलब्धि पर गौरवान्वित है और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते बधाइयां दी जा रही है।


