हायर सेकेंडरी स्कूल तमनार में संकुल स्तरीय उमंग बालसभा कार्यक्रम सम्पन्न

हायर सेकेंडरी स्कूल तमनार में संकुल स्तरीय उमंग बालसभा कार्यक्रम सम्पन्न

तमनार @ संदेशा 24 जिला कलेक्टर भीमसिंह के निर्देशन में डीईओ आर पी आदित्य के मार्गदर्शन मे , बीईओ एस के प्रधान ,एबीओ यू के सिदार, बीआरसी एस के पंडा संकुल प्राचार्य आश्रिता कुजूर के नेतृत्व में संकुल स्तरीय उमंग बाल मेला कार्यक्रम संकुल केंद्र शा उच्च माध्य विद्यालय तमनार के प्रांगण में कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया।
इस कार्यक्रम में संकुल के सभी 6 प्राथमिक,3 माध्यमिक, 1हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल तमनार ने अपने अपने स्तर पर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्टाल लगाया।जिसमे मुख्य रूप से शाला प्रवेश, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण,गणवेश वितरण, सायकल वितरण, आमाराईट कार्यक्रम,सेतु कार्यक्रम,मध्यान्ह भोजन जानकारी,पढ़ाई तुहर द्वार ऑनलाइन/ ऑफलाइन क्लास मोहल्ला क्लास,स्मार्ट क्लास, ई जी एल सीख कार्यक्रम,पढ़ना लिखना अभियान आदि योजनाओं की जानकारी शिक्षको द्वारा आकर्षक रूप से ड्राइंग सीट में बना कर प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण स्वामी आत्मा नंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार द्वारा निर्धारित निःशुल्क वितरित गणवेश का प्रदर्शन था। जो किसी भी निजी स्कूलों की तुलना में कम नही था।
कार्यक्रम का अवलोकन आगंतुक वरिष्ठ समाज सेवी अश्वनी पटनायक , शिक्षा विद जनक राम साहू,आनंद साहू द्वारा किया गया।सभी के द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम के अंत में शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का समापन शैक्षिक समन्वयक राजेश गुप्ता के आभार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर के षडंगी व्याख्याता,मुकेश पटनायक,व्याख्याता राजेश पटनायक व्याख्याता सहित संकुल के समस्त शिक्षको का योगदान सराहनीय रहा।



