ग्राम पंचायत आमगांव सचिव जागेश्वर पुरसेठ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया निलंबित

ग्राम पंचायत आमगांव सचिव जागेश्वर पुरसेठ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया निलंबित


तमनार @ संदेशा 24 जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत आमगांव के सचिव जागेश्वर पुरसेठ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निलंबित किया है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने जिले के ग्राम पंचायत आमगांव सचिव जागेश्वर पुरसेठ को मुख्यालय में नहीं रहने, कोविड वैक्सीनेशन के कार्य में रूचि नहीं लेने, अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
जनपद पंचायत तमनार ग्राम पंचायत आमगांव के ग्राम पंचायत सचिव जागेश्वर पुरसेठ को कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य में रूचि नहीं लेने, ग्राम पंचायत मुख्यालय से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत तमनार निर्धारित किया गया है।


